Google Chrome क्या है – What is Chrome Browser in Hindi

आपने कभी न कभी जरूर अपने फोन या लैपटॉप में Google Chrome का उपयोग किया होगा। लेकिन क्या आप लोगों को पता है कि Google Chrome क्या है? यदि आप लोगों को नहीं पता है। कि Google Chrome क्या होता है, तो इस लेख को पूरा पढ़ें। इसमें आप लोगों को Google Chrome से जुड़ी सभी जरूरी जानकारियाँ मिल जायेंगी।

What is Chrome Browser in Hindi

गूगल क्रोम क्या है – What is Google Chrome in Hindi

Google Chrome एक वेब ब्राउज़र है। और यह दुनिया का सबसे अच्छा ब्राउज़र भी है। ज्यादातर लोग इस ब्राउज़र का उपयोग करते हैं। गूगल क्रोम का उपयोग सभी डिवाइस में किया जा सकता है। जैसे आप इसे Computer, Mobile Device और Tablet में उपयोग कर सकते हैं। वैसे ही Google Chrome Browser का भी उपयोग कर सकते हैं।

इसका उपयोग इंटरनेट पर किसी भी वेबसाइट या ब्लॉग को ब्राउज़ करने या इंटरनेट पर खोजने के लिए किया जाता है। गूगल क्रोम बहुत तेजी से काम करता है, जो अपनी बहुत अच्छी विशेषताओं के कारण बहुत अच्छी तरह से जाना जाता है। Google Chrome में बहुत सारी विशेषताएं हैं और साथ ही बहुत सारे एक्सटेंशन भी हैं। जिसे आप अपने उपयोग या आवश्यकता के अनुसार क्रोम ब्राउज़र में जोड़ सकते हैं। एक्सटेंशन की मदद से आप अपने व्यवसाय की तुलना किसी अन्य व्यवसाय से आसानी से कर सकते हैं। विभिन्न प्रकार के काम के लिए अलग-अलग एक्सटेंशन उपलब्ध हैं।

Google Chrome Browser की Privacy And Security

इस ब्राउज़र की Privacy And Security के बारे में बात करते हुए, इस ब्राउज़र में Incognito mode दिया गया है। यह यूजर ट्रैकिंग कंसर्न है। इस ब्राउज़र को ट्रैक नहीं किया जा सकता है। इस ब्राउज़र में plugins भी दिए गए हैं।

यह भी जानें: GPS क्या है और GPS Full Form in Hindi

गूगल क्रोम की विशेषताएं – Features of Google Chrome in Hindi

1. Easy to Use

गूगल क्रोम ब्राउज़र का यूजर इंटरफ़ेस सभी को सरल माना जाता है। क्योंकि जैसे ही आप क्रोम ब्राउज़र खोलते हैं, आपको खोज बॉक्स के अलावा कुछ भी दिखाई नहीं देता है। इसलिए, यूजर अपने काम को उद्देश्यपूर्ण ढंग से भटकाए बिना पूरा करता है। क्रोम ब्राउज़र की सादगी इसे यूजर के अनुकूल बनाती है।

2. Secure Browser

गूगल क्रोम अपने यूजर की सुरक्षा का बहुत ध्यान रखता है। चूंकि क्रोम एक गूगल का प्रोडक्ट है। यही कारण है कि क्रोम ब्राउज़र सभी सुरक्षा मानदंडों को पूरा करता है। गूगल क्रोम उन सभी वेबसाइटों के लिए असुरक्षित घोषित करता है जो https प्रोटोकॉल का उपयोग नहीं करते हैं। और उपयोगकर्ताओं को यह भी चेतावनी देता है कि यह साइट सुरक्षित नहीं है।

3. Search Suggestion

क्रोम ब्राउजर का एड्रेस बार सर्च इंजन की तरह काम करता है। इसलिए, जब भी यूजर द्वारा खोज क्वेरी टाइप की जाती है, तो उस कीवर्ड से संबंधित सुझाव खोज बार के नीचे क्रोम ब्राउज़र द्वारा उपलब्ध कराए जाते हैं।

4. Fast Browser

क्रोम ब्राउज़र उपलब्ध अन्य ब्राउज़रों की तुलना में इंटरनेट को तेज़ी से खोजता है। यानी यहाँ आप अपने लिए तेजी से जानकारी खोज सकते हैं। इसलिए क्रोम की ब्राउजिंग स्पीड को तेज माना जाता है।

5. Multi Language Support

यह ब्राउज़र बहुत सी भाषाओँ को सपोर्ट करता है। यह ब्राउज़र लगभग 50 भाषाओं में उपलब्ध हैं।

Conclusion

मैं उम्मीद करता हूँ कि आप लोगों को Google Chrome क्या है – What is Chrome Browser in Hindi के बारे में पता चल गया होगा। आपको यह लेख कैसा लगा कमेंट्स बॉक्स में लिखकर जरूर बतायें। साथ ही इस लेख को उन लोगों के साथ जरूर share कीजिये। जो लोग Google Chrome के बारे में जानना चाहतें हैं। धन्यवाद!

Leave a Reply

error: Content is protected !!