Database Interfaces in Hindi | Types of DBMS Interface in Hindi

Database Interfaces in Hindi : नमस्कार दोस्तों कैसे है आप सभी उम्मीद करता हूँ, कि आप सभी अच्छे होंगे और आपकी पढ़ाई भी अच्छे से चल रही होगी। दोस्तों यदि आप भी जानना चाहते हैं कि डेटाबेस इंटरफेसेज क्या होता है (What is Database Interfaces in hindi) तो आप लोगिस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।

डेटाबेस इंटरफेसेज क्या है? (What is Database Interfaces in hindi)

DBMS इंटरफेस DBMS की फंक्शनेलिटी का एब्सट्रेक्शन है। इसको DBMS और user के बीच संचार माध्यम के रूप से समझा जा सकता है। दूसरे दृष्टिकोण से इसको DBMS के component के एब्सट्रेक्शन के रूप में भी समझा जा सकता है। DBMS इंटरफेस सम्बन्धित component को आन्तरिक कार्य-विधियों को छुपा देता है।

DBMS इंटरफेस आन्तरिक या बाह्य हो सकता है। बाह्य DBMS इंटरफेस DBMS और client के बीच संचार boundary है। बाह्य DBMS interface client को DBMS की आन्तरिक फंक्शनेलिटी (functionality) उपलब्ध कराता है। वह इसके क्रियान्वयन को छिपा लेता है। बाह्य DBMS Interface SQL, XPath और XQuery है। डीबीएमएस का आन्तरिक इंटरफेस डेटाबेस के फिजिकल स्टोरेज स्ट्रक्चर को describe करता है।

Also Read : Anomalies in DBMS in Hindi

1. मेन्यू आधारित इंटरफेस (Menu Based Interface)

ये इंटरफेस यूजर को आप्शन की लिस्ट मेन्यू के रूप में प्रदान करते हैं। जिसके द्वारा यूजर अपनी request उपलब्ध करा सकता है। मेन्यू के द्वारा specific commands को memorize किया जा सकता है। मेन्यू आधारित इंटरफेसेज में पुल डाउन मेंयुज एक पॉपुलर तकनीकी है।

2. फॉर्म आधारित इंटरफेस (Form Based Interface)

ये इंटरफेस यूजर को एक फॉर्म प्रदर्शित करते हैं। यूजर नये डेटा को फॉर्म की प्रविष्टियों के तौर पर भर सकता है। कई बार कुछ certain प्रविष्टियाँ ही भरी जाती हैं। इस case में DBMS स्वयं शेष प्रविष्टियों के लिए matching data प्राप्त कर लेता है।

3. ग्राफिकल यूजर इंटरफेस (Graphical User Interface)

एक ग्राफिकल इंटरफेस का एक स्कीमा को डायग्रेमेटिक फॉर्म में प्रदर्शित करता है। यूजर डायग्राम को मैनीपुलेट करके क्वेरी को स्पेसीफाई करता है। विभिन्न स्थितियों में ऐसे इंटरफेस मेन्यू और फॉर्म्स दोनों होते हैं। ज्यादातर ऐसे इंटरफेस में माउस का प्रयोग किया जाता है।

4. नेचुरल लैंग्वेज इंटरफेस (Natural Language Interface)

ये इंटरफेस स्वाभाविक/प्राकृतिक भाषा; जैसे – अंग्रेजी में लिखे वाक्यों को समझने का प्रयत्न करते हैं। ऐसे इंटरफेसेज में डेटाबेस कन्सेप्चुअल स्कीमा के अतिरिक्त शब्दकोष के शब्द भी सम्मिलित होते हैं।

5. पैरामीटरी C यूजर्स के लिये इंटरफेस (Parameterized C Interface for Users)

पैरामीटरी यूजर्स को कुछ कार्य बार-बार करने होते हैं। पैरामीटरी यूजर्स का एक उदाहरण बैंक टेलर्स है। इन इंटरफेसेज को यूजर्स की जरूरत के अनुरूप डिज़ाइन किया जाता है।

6. DBA के लिये इंटरफेस (Interface for DBA)

ज्यादातर डेटाबेस सिस्टम्स privileged commands को रखते हैं। जिनको DBA स्टाफ के द्वारा प्रयुक्त किया जाता है। इन कमांड्स के द्वारा एकाउंट्स बनाना, सिस्टम पैरामीटर सेट करना, अकाउंट की अथॉरिटी स्वीकार करना. स्कीमा परिवर्तित करना आदि जैसे कार्य किये जाते हैं।

Also Read : What is Cloud Computing in Hindi

Final Words

आशा करता हूँ कि आप सभी को डेटाबेस इंटरफेसेज क्या होता है (What is Database Interfaces in hindi) के बारे में पता चल गया होगा। यह लेख आपको कैसा लगा हमें कमेंट्स करके जरूर बतायें। साथ ही इस लेख को दूसरों के साथ share करना न भूलें। धन्यवाद!

Leave a Reply

error: Content is protected !!