आप घर से शॉपिंग करने के साथ-साथ कई तरह के पेमेंट भी करते हैं, जिसमें आप क्रेडिट या डेबिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं। ऑनलाइन लेनदेन के दौरान CVV और CVC कोड का उपयोग किया जाता है। इसके बिना लेनदेन खारिज कर दिया जाता है। लेकिन क्या आपने कभी यह जानने की कोशिश की है कि CVV Code क्या है और क्यों जरूरी है?
दरअसल, डेबिट और क्रेडिट कार्ड के पिछले हिस्से में CVV और CVC कोड होता है, इसे CVV नंबर भी कहा जाता है। जैसे ही ऑनलाइन लेनदेन के दौरान इसका उपयोग किया जाता है, भुगतान की पुष्टि की जाती है। सिक्युरिटी के हिसाब से CVV Code बहुत जरूरी है, इसे किसी के साथ शेयर करना न भूलें।
CVV Code का इतिहास
दरअसल, डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड पर कुछ कोड होते हैं, जिन्हें कार्ड सिक्योरिटी कोड (CSC) कहा जाता है। इसका आविष्कार 1995 में माइकल स्टोन ने UK में किया था। सीएससी की जांच के बाद, ‘एसोसिएशन ऑफ पेमेंट क्लियरिंग सर्विसेज’ ने इस सुरक्षा अवधारणा को अपनाया। प्रारंभिक चरण में, CVV Code में 11 अंक होते थे। लेकिन बाद में इसे 3 से 4 अंकों का रखा गया।
यह भी जानें: UPI क्या है और UPI Full Form क्या होता है पूरी जानकारी हिंदी में
जब आप पेटीएम, फ्रीचार्ज या किसी अन्य Application के माध्यम से लेनदेन के दौरान अपने कार्ड का विवरण भरते हैं, तो आपसे CVV Code मांगा जाता है। यदि आप इस कोड को नहीं भरते हैं, तो भुगतान अधूरा रहता है।
CVV Code क्या है?
यह एक प्रकार का कोड होता है जो आपको अपने क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड के पिछले हिस्से पर देखने को मिलेगा। ऑनलाइन ट्रांजेक्शन करते समय अक्सर आपसे यह नंबर पूछा जाता है। CVV का फुल फॉर्म (कार्ड वेरिफिकेशन वैल्यू) होता है और सीवीसी का फुल फॉर्म (कार्ड वेरिफिकेशन कोड) होता है।
CVV Full Form in Hindi
CVV NUMBER FULL FORM – “CARD VERIFICATION VALUE” होता है।
CVC FULL FORM – “CARD VERIFICATION CODE” होता है।
CVV FULL FORM In HINDI – “कार्ड सत्यापन कोड” होता है।
सीवीवी कोड क्यों जरूरी है?
वैसे CVV Code का इस्तेमाल सिर्फ सुरक्षा के लिए किया जाता है। यह कार्ड के पिछले हिस्से में होता है और जब भी हम सार्वजनिक जगहों पर कहीं कार्ड निकालते हैं तो उसका ऊपरी हिस्सा सामने होता है, जिसमें कार्ड नंबर और एक्सपायरी डेट लिखा होता है। ऐसे में CVV Code कार्ड के पीछे होने की वजह से लोग ठगी का शिकार होने से बच जाते है।
Conclusion
मैं उम्मीद करता हूँ कि अब आप लोगों को CVV Code क्या है से जुड़ी सभी जानकरियों के बारें में भी पता चल गया होगा। यह लेख आप लोगों को कैसा लगा हमें कमेंट्स बॉक्स में कमेंट्स लिखकर जरूर बतायें। साथ ही इस लेख को दूसरों के जरूर share करें जो लोग CVV Code के बारे में जानना चाहतें हैं, ताकि सबको इसके बारे में पता चल सके। धन्यवाद!